
Acharya Bhawana Sharma
धनतेरस की तिथि और शुभ मुहूर्त अभी से कर लें नोट

दीपावली के 5 दिनी उत्सव में प्रथम दिन धनतेरस का उत्सव मनाया जाता है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी, कुबेर, यम और भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है और इस दिन बर्तन, सोना, चांदी, वाहन आदि खरीदने की भी परंपरा है। आओ जानते हैं धनतेरस (Dhanteras 2021) की तिथि और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त।
धनतेरस : धनतेरस कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की उदयव्यापिनी त्रयोदशी को मनाई जाती है। अर्थात यदि त्रयोदशी तिथि सूर्य उदय के साथ प्रारंभ होती है, तो धनतेरस मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 2 नवंबर मंगालवार को धनतेरस का पर्व मनाया जएगा।
शुभ मुहूर्त : 1. अभिजीत मुहूर्त सुबहर 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।
2. शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 18 मिनट 22 सेकंड से रात्रि 8 बजकर 11 मिनट और 20 सेकंड तक रहेगा।
3. दिन में लाभ का चौघड़िया लाभ 10:43 AM से 12:04 PM तक। अमृत 12:04 PM से 13:26 PM तक। शुभ 14:47 PM से 16:09 PM तक। राता में लाभ का चौघड़िया लाभ 19:09 PM से 20:48 PM तक और शुभ का 22:26 PM से 00:05 AM तक रहेगा।