
Acharya Bhawana Sharma
इस तिथि पर जन्मे लोगों पर रहती है सूर्य देव की विशेष कृपा, जानें क्या आप है इनमें से एक ?

रविवार के दिन सूर्य पुराण का पाठ करें। साथ ही 'ऊं सूर्याय नम:, और 'ऊं ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:' मंत्रों का जाप कर सूर्य देवता की उपासना कर सकते हैं। इससे आपके मन की अशान्ति दूर होगी और सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी।
जैसे ज्योतिषमें व्यक्ति की जन्मकुंडली को देखकर उसके भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जाता है। ठीक उसी प्रकार अंक शाश्त्र यानि न्यूमरोलॉजी से भी जातक के स्वभाव और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़ने के बाद जो अंक आता है, वह उस व्यक्ति का जन्म मूलांक होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 1 के बारे में, जिस पर सूर्य देव का आधिपत्य है। मतलब यह है कि जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है। उनका मूलांक 1 होता है।
इस तिथि में जन्मे लोगो के व्यक्तित्व
मूलांक 1 वाले लोगों का स्वभाव हंसमुख और सरलता वाला होता हैं।
ऐसे व्यक्ति जो सोच लेते हैं उसे करने की पूरी क्षमता रखते हैं। क्योंकि इनके पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है।
ये लोग समाज में अलग पहचान बनाने वाले होते हैं और इनकी वाणी की मधुरता लोगों को इनकी ओर आकर्षित करती है।
चाहे जितनी भी विपरीत परिस्थितियां हो, यह परेशान न होते हुए समस्या को प्रसन्नचित्त रहते हैं।
इनकी दूरदर्शी सोच होती है। जो इनको करियर में आगे भी ले जाती है।
सूर्य की होती है इनपर कृपा
इस तिथि में जन्मे लोगो पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहती है।
हर परस्थिति में लड़ने का सहास देते है
क्युकी यह मूलांक सूर्य के आधिपत्य है इसीलिए इन लोगो के गण बाकिओ से अलग होते है।
हर रोज करेसूर्य की पूजा
इन व्यक्तियों को जीवन में सुख-समृद्धि के लिए हमेशा सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए ।
उगते सूर्य की पूजा इनके लिए लाभ दिलाने वाली होगी।
साथ ही आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी रहेगा।